{"_id":"575088e14f1c1b6a791099fa","slug":"the-controversy-over-the-firing-property-dealer-in-cash-was-shot-in-the-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग,पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग,पैर में लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
gun
चार दिन पहले रुपयों को लेकर हुए विवाद में जलपुरा में बृहस्पतिवार देर रात कुछ युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां बरसा दीं। आरोप है कि युवकों ने पांच राउंड फायरिंग की है। हमले में एक गोली प्रॉपर्टी डीलर के पैर में लगी है।
विज्ञापन
उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। फायरिंग की सूचना पर एसपी देहात अभिषेक यादव समेत अन्य पुलसि अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
जलपुरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करने वाले विनोद का गांव में मार्केट है। उनकी मार्केट में मूलरूप से बिहार निवासी एक युवक की परचून की दुकान है। विनोद के परिजन ने बताया कि चार दिन पहले गांव के ही रहने वाले कुछ युवक ने दुकान पर सामान लेने आए और पैसा नहीं दिया। जबकि युवकों पर दुकान का पहले से उधार है।
विज्ञापन
विनोद के छोटे भाई ने युवकों को पैसा देने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने अन्य साथी बुलाकर विनोद के भाई और दुकानदार की पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि विरोधी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी और बुधवार को उन्होंने अपनी जमानत कराई थी। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार को इसी बात को लेकर पंचायत भी हुई थी।
जिसमें समझौता भी हो गया था। वहीं, विनोद अपने दफ्तर से देर रात करीब 9:30 बजे बाइक से आ रहा था। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर पांच युवकों ने उनपर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली विनोद के पैर में लगी।