फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The complaint by the family of the young man,

युवक के परिजनों ने दी शिकायत, यूनिपोल पर लगा बोर्ड गिरने से हुई थी मौत

Wed, 25 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 25 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
The complaint by the family of the young man,
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

डीएलफ मॉल के सामने सोमवार को यूनिपोल पर लगा बोर्ड गिरने से युवक की मौत के मामले में परिजनों की ओर से सेक्टर-20 कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, घायल युवक की हालत भी अभी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार शाम को तेज आंधी के कारण प्राधिकरण द्वारा लगवाया गया यूनिपोल गिर गया था। जिसके नीचे कार और बाइक सवार आ गए थे। इनमें बाइक पर सवार मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


जबकि उसका साथी पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था और कार चालक को भी चोट आई थी। दोनों घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर कार सवार को प्राथमिक उपचार के बाद चला गया, मगर पुष्पेंद्र की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने बताया कि पुष्पेंद्र के पेट में गंभीर चोट आई है जिससे कुछ नसें प्रभावित हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार इलाज चल रहा है और मंगलवार देर शाम तक हालत में ज्यादा सुधार नहीं आया। मृतक मुन्ना के पिता वशिष्ट सिंह और पुष्पेंद्र के परिजन नत्थू सिंह की ओर से सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायत दे दी है।


एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं और उसके बाद जांच कराई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed