{"_id":"979011b454c31c9c2088d0b5af4a599d","slug":"the-commotion-made-electricity-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिलों ने कमला नेहरू नगर में कराया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिलों ने कमला नेहरू नगर में कराया हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Feb 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिलों ने शनिवार को खूब हंगामा कराया। कमलानेहरू नगर बिजलीघर पर बिल जमा न होने से लोगों ने बवाल कर दिया। पावर कारपोरेशन के अफसर लोगों को एक सेंटर से दूसरे पर दौड़ाते रहे।
विज्ञापन
शनिवार के कारण भारी संख्या में लोग बिल जमा करने पहुंचे थे। परेशानी का कारण यह भी रहा कि एचसीएल के नए सॉफ्टवेयर पर अनट्रेंड स्टाफ को बैठा दिया गया। लोगों का कहना था कि जब अधिकारी बिजली के बिल समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं तो फिर लेट पर पैनाल्टी क्यों लगाते हैं।
विज्ञापन
जनवरी का बिल भी जमा नहीं किया गया है और न मीटरों की रीडिंग लेने ही कोई आया। असल में फरवरी माह में मीटरों की रीडिंग भी नहीं ली गई थी। ऐसे में काउंटर पर बिल बनवाने और जमा करने वालों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
घंटों इंतजार के बाद लोगों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उपभोक्ता इस बात पर भी भड़के हुए थे कि अफसर उन्हें एक केंद्र से दूसरे पर दौड़ा रहे थे। सुबह आठ बजे से लाइनों में लगे लोगों को दोपहर हो गई लेकिन न तो बिल बना और न ही जमा हुआ।
सिस्टम पर बिना ट्रेनिंग दिए बैठा दिया स्टाफ
एचसीएम के साफ्टवेयर सिस्टम पर रिलायंस और सिफी का नेटवर्क लगाया गया है। कंप्यूटरों पर साईं टेलीकाम का स्टाफ लगाया गया है। साईं टेलीकाम और पावर कारपोरेशन के अफसरों को एचसीएल सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं है। ऐसे में एक-एक बिल जमा करने में 20 से 30 मिनट का समय लगा। इसी दौरान सर्वर डाउन हो गया।
यहां झेलनी पड़ी ज्यादा परेशानी
कमला नेहरूनगर, राजनगर, कविनगर, शास्त्रीनगर, नेहरूनगर, गांधीनगर, अंबेडकर रोड, राकेश मार्ग, वैशाली सेक्टर तीन, विजयनगर, प्रताप विहार, पटेलनगर और नंदग्राम बिलिंग सेंटरों पर हुई परेशानी।