फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The choice of handling 10 million transactions under scrutiny

चुनाव निपटने तक 10 लाख की ट्रांजेक्शन पर पैनी नजर

Sat, 08 Mar 2014 12:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 08 Mar 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
The choice of handling 10 million transactions under scrutiny
लोकसभा निर्वाचन के चलते अब अगले तीस दिन ऐसे सभी बैंक एकाउंट पर नजर रखी जाएगी, जिसमें दस लाख या उससे ज्यादा की रकम का लेन-देन किया जाएगा।
विज्ञापन


विशेष तौर पर ऐसे बैंक एकाउंट जांच के दायरे में आ जाएंगे, जिनमें पिछले दो माह के दौरान कोई जमा या निकासी न की गई हो। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी बैंक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

चुनाव के दौरान प्रत्याशी के एक-एक खर्च पर निगरानी शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान खर्च की सीमा 40 लाख से बढ़ाकर अब 70 लाख कर दी है।

इसी के साथ सभी बैंकों को यह गाइड लाइन भी जारी कर दी है कि प्रत्येक संदेहास्पद बैंक एकाउंट पर नजर रखी जाए। असामान्य और संदेहास्पद नगद निकासी होते ही इसकी सूचना तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी को दी जाए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में आयकर विभाग के नोडल अधिकारी को सूचना देंगे। आयोग ने बैंकों को यह भी निर्देश दिए हैं कि चुनावी समर के दौरान एटीएम का कैश लेकर जाने वाले निजी वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनिश्चित किया जाए कि एटीएम वैन में बैंक की नगदी के अलावा किसी अन्य पक्ष की नगदी नहीं होनी चाहिए। ऐसे सभी निजी कंपनी के वाहनों के पास मौजूदा कैश से संबंधित सभी कागजात पूरे होने चाहिए, अन्यथा उस रकम को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed