फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Chief Minister announced, in every district hospital will have 300 beds.

सीएम ने किया ऐलान, हर जिले में होगा 300 बेड का अस्पताल

Fri, 18 Dec 2015 06:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 18 Dec 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister announced, in every district hospital will have 300 beds.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में सिविल अस्पताल को 300 बेड का बनाया जाएगा। इससे वहां मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रारंभिक जरूरत पूरी हो सकेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी को पूरा करने प्रदेश के सभी 21 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये बातें बृहस्पतिवार देर शाम पांच दिवसीय एसोसिएशन ऑफ  सर्जन ऑफ  इंडिया (एसीकॉन) 2015 के उद्घाटन अवसर कहीं।
विज्ञापन


धनचरी कैंप में 20 दिसंबर तक चलने वाले इस शिविर में देशभर से सर्जन हिस्सा ले रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सबसे पहली आवश्यकता 300 बेड अस्पताल की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हर जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल को 300 बेड का बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूरा होने के बाद प्रदेश में हर वर्ष 2000 नए डॉक्टर तैयार होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के हिसाब से 1000 की आबादी पर एक चिकित्सक होना चाहिए। जो प्रदेश में नहीं हो पा रहा है। हरियाणा की आबादी लगभग ढाई करोड़ है।

मुफ्त सर्जरी कराने की भी कही बात

The Chief Minister announced, in every district hospital will have 300 beds.

इस हिसाब से प्रदेश में 25 हजार डॉक्टर होने चाहिए। अभी प्रदेश में मात्र 10 हजार चिकित्सक हैं। इस अंतर को पूरा करने के लिए हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि यह कार्य वर्तमान सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ही पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में 380 नए डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है।

अभी भी बहुत से पद खाली हैं। उन्हें भरने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में झज्जर में महाराजा अग्रसेन के नाम पर एक निजी मेडिकल कॉलेज खोलने की आधारशिला रखी गई है।

सीएम ने सम्मेलन में सुझाव दिया कि प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे अच्छे डॉक्टर अपने आप को फैकल्टी के लिए ऑफर कर सकते हैं। यदि वे स्थायी तौर पर नहीं तो पार्ट टाइम भी समय दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में उन्हें बताया गया कि इस एसोसिएशन का हरियाणा से संबंधित प्रत्येक सर्जन साल में कम से कम एक सर्जरी मुफ्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि प्रदेश में 670 सर्जन मुफ्त में सर्जरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed