{"_id":"c6646e31c76de0cdde05e403bb99606c","slug":"the-car-will-be-parked-outside-the-tax-on-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों के बाहर कार खड़ी करने पर देना होगा टैक्स!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों के बाहर कार खड़ी करने पर देना होगा टैक्स!
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Jun 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर कार खड़ी करने पर शहर के लोगों को टैक्स चुकाना होगा। नगर निगम इस नई व्यवस्था पर अंतिम मुहर लगाने जा रहा है। सोमवार को होने वाली नगर निगम की सदन की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यकारिणी समिति प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा चुकी है। पार्किंग नीति के अलावा निगम की इस बैठक में विज्ञापन नियमावली, फोर जी प्रकरण और मेट्रो फंडिंग समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंथन होगा। बैठक के दूसरे दिन बजट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
निगम की पार्किंग नियमावली के मुताबिक अब घरों के बाहर सड़क पर कार पार्क करने वालों, रोड साइड वाहन खड़े करने वाले स्कूलों, इंस्टीट्यूट और ट्रेवल एजेंसियों से भी चार्ज वसूला जाएगा। पूर्व में निगम अधिकारियों ने वाहनों के पंजीकरण के साथ एकमुश्त पार्किंग चार्ज वसूलने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
इसमें कई पेचीदगियों के चलते कई संशोधन के साथ बोर्ड की बैठक में पास किया जाएगा। विज्ञापन नियमावली लागू करके नगर निगम दुकानों के बाहर नामी कंपनियों के बोर्ड लगाने पर भी टैक्स लगाने जा रहा है।
इसके अलावा फोर-जी प्रकरण पर भी चर्चा होगी और कंपनी के टावरों का किराया तय किया जा सकता है। मेट्रो फंडिंग पर भी सदन की सहमति ली जाएगी।