फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The capital will host the mega event of the World School Championship for the first time

Delhi NCR News: राजधानी में पहली बार होगा वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप का महाकुंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
50 देशों के 1000 नन्हे एथलीटों का दिल्ली में सजेगा मेला, कुश्ती और बैडमिंटन में दिखेगा खेलो इंडिया का नया दम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी अब वैश्विक खेल मानचित्र पर और मजबूती से उभरने को तैयार है। इसके लिए दिल्ली सरकार, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन के बीच शुक्रवार को त्रिपक्षीय समझौता किया गया। शिक्षा मंत्री आशीष सूद की उपस्थिति में हुए इस समझौते के तहत दिल्ली साल 2027 में पहली बार आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल कुश्ती और आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रही है।शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह समझौता दिल्ली के लिए गौरव का क्षण है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्कूली खेल स्पर्धा में 50 से अधिक देशों के 1,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे।


खिलाड़ियों काे देंगे विश्व स्तरीय सुविधाओं का लाभ
मंत्री ने कहा, यह चैंपियनशिप युवा एथलीटों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और उन्हें विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय मानकों से परिचित कराने में मदद करेगी। इससे दिल्ली की पहचान भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजनों के सक्षम मेजबान के रूप में और पुख्ता होगी। इन प्रतियोगिताओं की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन



खेलो इंडिया और फिट इंडिया को नई गति
यह चैंपियनशिप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया विजन को एक नई रफ्तार देगी। मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लगातार विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे के विकास पर काम कर रही है, ताकि राष्ट्रीय राजधानी को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार दो साल बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन
दिल्ली के लिए आगामी दो साल खेलों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। 2027 की आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप से पहले, जुलाई 2026 में दिल्ली कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी भी करेगी। ये आयोजन भारतीय स्कूली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अमूल्य अवसर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed