{"_id":"e9c801fbcdc0d9eebe59dd5b90bf85c6","slug":"the-campaign-will-run-from-february-to-two-against-illegal-colonies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो से पांच फरवरी तक अवैध कालोनियों के विरुद्ध चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से पांच फरवरी तक अवैध कालोनियों के विरुद्ध चलेगा अभियान
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 25 Jan 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में बिना स्वीकृत बन रही कालोनियों के विरुद्ध जीडीए ने अभियान चलाने की तैयारी की है। दो से पांच फरवरी के बीच अभियान चलाने के लिए जीडीए सचिव ने पुलिस बल की डिमांड की है।
जीडीए के अभियान चलने की भनक के चलते कालोनाइजरों में हड़कंप मचा है। गौरतलब है कि मोदीनगर और मुरादनगर में धड़ल्ले से अवैध कालोनियां काटी जा रहीं हैं।
सस्ते दामों में कृषि भूमि खरीदकर कालोनाइजर प्लाट काटते हुए रोजाना लाखों के वारे-न्यारे कर रहे हैं। इतना ही नहीं जीडीए स्वीकृत बताकर कालोनाइजर भोले-भाले लोगों को ठग रहे हैं।
ऐसी अनेकों शिकायत तहसील दिवस एवं समाधान दिवस पर अधिकारियों के समक्ष आ चुकी हैं। जीडीए सचिव ने एसएसपी को पत्र लिखकर मोदीनगर-मुरादनगर में पुलिस बल की डिमांड की है।
विज्ञापन
सीओ राजेश सिंह ने बताया कि जीडीए की ओर से एसएसपी को भेजा पुलिस डिमांड का पत्र मिल गया है। अभियान के दौरान पुलिस बल देने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए जा चुके हैं। उधर, जीडीए के अभियान की सूचना मिलते ही कालोनाइजरों में हड़कंप है।