रमजान माह की शुरूआत, पंद्रह घंटे 30 मिनट का होगा पहला रोजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह की शुरूआत हो चुकी है और मंगलवार को पहला रोजा है। रोजेदारों के लिए पहले रोजे की शहरी का वक्त खत्म होने का समय सुबह 3:48 बजे रहेगा तो रोजा खुलने का वक्त शाम 7:18 बजे है।
पहले तीन रोजों मंगलवार, बुधवार व बृहस्पतिवार को यही समय निर्धारण रहेगा। मजलिशे रूहेते हिलाल कमेटी मेवात के सदर मुफ्ती जाहिद हुसैन ने बताया कि इस बार पहला रोजा 15 घंटा 30 मिनट का रहेगा।
उन्होंने कहा कि रोजा रखना सीधे तौर पर अल्लाहताला की इबादत करना है। इस दौरान रोजेदारों को किसी भी प्रकार की बुराई, फरेब, गलत कार्यों से अपने आप को बचाते हुए इबादत करनी है।
ये है रोजा रखने की सबसे पहली शर्त
गरीबों व जरूरतमंदों की मदद, सभी के लिए हमदर्दी, आपसी भाईचारा बनाए रखना रोजा रखने की सबसे पहली शर्त है। गर्मी भले ही अपने शबाब पर हो लेकिन जैसे ही रमजान माह की शुरूआत होगी, मौसम बदलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।
वहीं गर्मी में उन लोगों को रोजा रखने में परेशानी होगी, जो नेक नियति से रोजा नहीं रखेंगे। जो लोग सच्चे दिल, ईमान व नेकनियति से रोजा रखेंगे उनपर अल्लाहताला की रहमत बरकरार रहेगी और उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं होगी।
यूं तो इंसानियत का फर्ज है कि इंसान को बुराईयों से दूर रहना चाहिए, लेकिन रोजेदारों के लिए अति आवश्यक है कि वे एक माह किसी की चुगली, चोरी, बुराई जैसे कार्यों में न तो शामिल हों और न ही किसी की मदद करें। उन्हें सिर्फ जरूरतमंदों की मदद करनी है, गुनाहगारों की नहीं।
उन्होंने प्रशासन से भी आह्वान किया है कि सुबह सहरी तैयार करने के लिए महिलाओं को कई घंटे पहले अपनी तैयारियां शुरू करनी होती है। इसलिए सहरी के वक्त व शाम को इतमार के समय बिजली और पानी में किसी प्रकार की कटौती न हो।