फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The argument broke out after the fact that the husband would remain alive for a few more days was revealed

Delhi NCR News: नांगलोई में महिला के खुदकुशी करने का मामला- पति कुछ दिन जिंदा रहेगा, यह बात बताने पर हुआ था झगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
- नांगलोई पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई में वीडियो बनाकर खुदकुशी करने वाली महिला टीना (24) मामले में बहुत ही मार्मिक मोड़ सामने आया है। टीना के पति रोहित के कुछ साल ही जिंदा रहने की संभावना है। यह बात रोहित ने टीना को बताते हुए किसी को बताने से मना किया था। इसके बावजूद टीना ने यह बात अपने परिजनों को बता दी थी। उसके बाद परिजन रोहित से इस बारे में पूछना शुरू कर दिए थे। इसी बात से रोहित परेशान था।
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन्हीं बातों पर रोहित व टीना में झगड़ा हो गया था। इस बात पर टीना वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली थी। नांगलोई पुलिस ने बुधवार रात को मामला दर्जकर पति रोहित को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

टीना ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने पिता से गुहार की कि मेरी बच्ची किसी को मत देना। महिला ने आखिरी वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वो किस तरह से ससुराल में मानसिक और शारीरिक उत्पीडऩ का शिकार थी। उसने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में टीना ने अपने पिता से गुहार लगाई कि मेरी मौत पर लडऩा नहीं। बस मेरी बच्ची का ख्याल रखना। उसे किसी को भी मत देना, मेरे पति को भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित कुछ ही साल जिंदा रह सकता है
जानकारी अनुसार टीना की करीब ढाई साल पहले रोहित से शादी हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रोहित करीब एक साल पहले नांगलोई इलाके में सड़क दुर्घटना घायल हो गयाथ इसमें रोहित के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसके डॉक्टर के अनुसार उसके 2-3 साल से ज़्यादा जीवित रहने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed