फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The amount embezzled in the name of development works will be recovered.

Delhi NCR News: विकास कार्यों के नाम पर गबन की गई राशि की होगी रिकवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
23.64 लाख की होगी रिकवरी, पूर्व सरपंच व मौजूदा सरपंच पर गबन का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। मोहलाका गांव में पूर्व सरपंच नाजिर और मौजूदा सरपंच अरजीना पर विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत कर जांच कराने की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता की मांग पर टीम गठित की गई और गांव जाकर विकास कार्यों की जांच की गई। जांच के बाद खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी पिनगवां ने गबन की गई राशि के रिकवरी के आदेश जारी किए है।
शिकायतकर्ता नसीर पुत्र सद्दीक ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव के पूर्व सरपंच नाजीर और मौजूदा सरपंच अरजीना ने विकास कार्यों के नाम पर सरकार की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। कागजों में काम दिखाकर राशि को निकाल लिया और अपने निजी इस्तेमाल में उपयोग किया। उनकी शिकायत पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 119 कार्यों में से 43 कार्यों की जांच करवाई जिनमें ज्यादातर काम फर्जी पाए गए। जांच उच्च अधिकारियों ने की तो पाया गया कि धरातल पर काम नहीं हुआ है, उसके बाद रिकवरी के आदेश जारी हुए हैं। पूर्व सरपंच नाजीर से 16.45 लाख रुपये तथा वर्तमान सरपंच अरजीना से 7.19 लाख रुपये की राशि रिकवर की जानी है।
विज्ञापन


-------
विकास कार्यों के नाम पर करीब 17 लाख रुपये गबन करने का मामला सामने आया था। जांच के बाद इसकी रिकवरी के लिए आदेश किए गए हैं। रिकवरी जमा ना करने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-सुरजीत सिंह, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed