{"_id":"689a0a5f400cc8a6f106a5db","slug":"the-accused-who-shot-a-young-man-in-a-rivalry-was-caught-after-six-months-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-100846-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंजिश में युवक को गोली मारने वाला आरोपी छह माह बाद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंजिश में युवक को गोली मारने वाला आरोपी छह माह बाद पकड़ा
विज्ञापन
दयालपुर में चार फरवरी को हुई थी वारदात, तीन बदमाशों ने मारी थी गोली, अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था
आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और ऑर्म्स एक्ट के पहले से छह मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दयालपुर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक भगोड़े को एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नेहरू विहार निवासी हारून सैफी (22) के रूप में हुई है। आरोपी पिछले छह माह से फरार था। अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया हुआ था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीड़ित नसीम से उसकी रंजिश थी इसलिए उसने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की थी लेकिन वह बच गया।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस हारून से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। चार फरवारी को न्यू मुस्तफाबाद निवासी नसीम (36) अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। इस बीच गली नंबर-2 से गुजरते समय अचानक तीन युवकों ने उस पर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। नसीम को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। आरोपियों की पहचान कर ली गई लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देते रहे। इस बीच एक सूचना के बाद हारून को मुस्तफाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने नसीम से पुरानी रंजिश होने पर हमला करने की बात स्वीकार की। ब्यूरो