{"_id":"022198c0bd5b57f4a5f7d1ee59f40547","slug":"tha-vijayanagar-seven-days-of-heavy","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचए-विजयनगर पर सात दिन भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचए-विजयनगर पर सात दिन भारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 Jun 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश के बाद बिजली संकट झेल रहे महानगर के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली नहीं है। सबसे ज्यादा आफत विजयनगर और टीएचए के लोगों को झेलनी होगी। पावर स्ट्रक्चर को अपडेट करने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
तब तक नोएडा से बिजली लेकर राशनिंग पर सप्लाई दी जाएगी। 300 मेगावाट की तुलना में मात्र 100 मेगावाट बिजली मिलने से रोजाना आठ-दस घंटे कटौती झेलनी होगी। इसकेसाथ ही लो वोल्टेज का भी सामना करना होगा।
विज्ञापन
अटोर पावर स्टेशन और विजयनगर-टीएचए की कई कालोनियों में सप्लाई शनिवार को पूरी तरह बंद रही। बिजली न होने से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा और शनिवार सुबह पानी की आफत रही।
विज्ञापन
ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के स्ट्रक्चर को आंधी-बारिश से नुकसान हुआ है। ट्रांसमिशन के टावर बनने में जहां एक सप्ताह का समय लगेगा, वहीं पर डिस्ट्रीब्यूशन भी इससे कम समय में खंभे और ट्रांसफार्मर खड़े नहीं कर सकता है।
यहां है समस्या
ज्यादा परेशानी प्रतापविहार, विजयनगर, एनएच-24 की कालोनियों, गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर, पटेलनगर, कांहा उपवन, साहिबाबाद, वैशाली, वसुंधरा समेत पूरे टीएचए में है। ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारू होने में पांच-सात दिन लगेंगे।