फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorist organisations trapping youths via social media

सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को जाल में फंसा रहे आतंकी संगठन

Mon, 26 Nov 2018 04:26 AM IST
 शुजात आलम, नई दिल्ली
 शुजात आलम, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Nov 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
Terrorist organisations trapping youths via social media
social media - फोटो : amar ujala

आईएस के जाल में फंसाने के लिए आतंकी संगठनों के मोटिवेटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व विशेष प्रकार के ऐप का प्रयोग कर रहे हैं। पकड़े गए आतंकी हारिस से मिली जानकारी से पता चला है कि वह भी सोशल मीडिया के जरिये आतंकी संगठन के संपर्क में आया था। 

विज्ञापन


संगठनों के मोटिवेटर दुनिया में खिलाफत (इस्लामिक राज) कायम करने के लिए खून-खराबा करने से भी गुरेज नहीं करने के लिए कहते हैं। बकायदा युवाओं को प्रभावित करने के लिए साहित्य दिया जाता है। इसके अलावा विशेष तरह की वीडियो दिखाकर नौजवान लड़कों को फुसलाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल कर लिया जाता है। 
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएस का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया में खिलाफत कायम करना है। इसके लिए पूरी दुनिया में काम चल रहा है। भारत में भी आतंकी संगठन नौजवानों को विशेष तरह के मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस की गिरफ्त में आया हारिस भी इसी तरह आतंकियों के जाल में फंसा। उसने खुलासा किया है कि आतंकी संगठन नौजवान लड़कों को अवलावी, अब्दुल आजाम और अनवर जैसे जिहादी साहित्य लिखने वालों की किताबें ऑनलाइन उपलब्ध कराते हैं। हारिस को भी इसी तरह जाल में फंसाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed