फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorist Landa threatens Delhi Police it will not be good if enter into Punjab

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: आतंकी लांडा ने दिल्ली पुलिस को दी धमकी, पंजाब में कदम रखा तो अच्छा नहीं होगा

Sun, 20 Nov 2022 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Nov 2022 10:24 PM IST
सार

लांडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर स्पेशल सेल को खुली चुन्नौती दी है। लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर दावा किया है कि उसने इटली में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या करवा दी। 

विज्ञापन
Terrorist Landa threatens Delhi Police it will not be good if enter into Punjab
गैंगस्टर लखबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से भारत में आतंक फैला रहा खालिस्तान आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा ने दिल्ली पुलिस को खुली धमकी दी है। उसने धमकी दी है कि अगर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब में कदम रखा तो ठीक नहीं होगा। स्पेशल सेल के सभी अफसरों की फोटो उसके पास है। उसने ये धमकी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर करीब चार दिन पहले दी है। इटली में एक गैंगस्टर की हत्या करने के बाद उसने ये धमकी दी गई। दूसरी तरफ पंजाब गायक सिद्धू मूसवाला की हत्या करवाने के बाद ही लांडा अमेरिका फरार हो गया है। इस समय वह अमेरिका में है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार लंडा पंजाब से फरार होकर कनाडा में जाकर छिप गया था। वहां से वह भारत में आतंक फैला रहा था। उसे आईएसआई का समर्थन मिला हुआ है। वह पाकिस्तान से भारत में हथियार भिजवा रहा था। लंडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर स्पेशल सेल को खुली चुन्नौती दी है। लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर दावा किया है कि उसने इटली में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या करवा दी। हरप्रीत सिंह को हम भाई मानते थे और वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और रॉ के लिए मुखबिरी कर रहा था, इसलिए उसकी मैंने हत्या करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पोस्ट में आगे लिखा है कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सभी अफसरों की फोटो हमारे पास है। अगर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के किसी भी अफसर ने पंजाब में कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा। लखबीर सिंह पर पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में और मोहाली आरपीजी अटैक में लखबीर सिंह का नाम जांच में आया था। लखबीर सिंह खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकरआईएसआई के इशारे पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed