IGI एयरपोर्ट से लश्कर का संदिग्ध पकड़ा गया, राजधानी में लगाया हाई अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात पुलिस की एटीएस के साथ मिलकर दिल्ली एयरपोर्ट से आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एक संदिग्ध को पकड़ा है। संदिग्ध को स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय ले जाया गया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एमएम ओबरॉय का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक उसकी ठीक से पहचान नहीं हो पाई थी। संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।
स्पेशल सेल के कुछ अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए संदिग्ध का नाम फिलहाल बिलाल अहमद काहवा बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के समय वह दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। संदिग्ध को वर्ष 2000 में लालकिले पर हुए आतंकी हमले का आरोपी बताया जा रहा है।
22 दिसंबर, 2000 को लश्कर के आतंकियों ने लाल किले पर आतंकी हमला कर दिया था। इसमें सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी। ट्रायल के दौरान कोर्ट ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया था।
जांच में पता चला था कि 29 लाख 50 हजार रुपये कई बैंकों में हवाला के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। वे सभी बैंक एकाउंट बिलाल अहमद काहवा के थे। इस हमले के दूसरे आरोपी मो. आरिफ उर्फअशफाक ने सारी रकम खातों में जमा कराई थी।
लाल किले हमले के बाद बिलाल फरार था और जम्मू कश्मीर में छिपा हुआ था। स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध से पूछताछ की जा रही थी कि दिल्ली क्यों आया था। क्या उसकी दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर आतंकी हमले की साजिश दी थी।
विशेष पुलिस आयुक्त एमएम ऑबराय ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के बाद ही आरोपी की पहचान होने केबाद ही पूरी साजिश का पता लगेगा। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह बिलाल से खुद पूछताछ कर रहे थे।
गौरतलब है कि खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स दिए है। अमर उजाला ने आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने की बात को सबसे पहले प्रकाशित किया था।