{"_id":"5dff6a548ebc3e87cc2f11ba","slug":"terror-was-created-by-robbing-atm-in-seven-states-arrested-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : सात राज्यों में एटीएम लूटकर मचाया हुआ था आतंक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : सात राज्यों में एटीएम लूटकर मचाया हुआ था आतंक, गिरफ्तार
Sun, 22 Dec 2019 06:36 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम लूटकर सात राज्यों में आतंक मचाने वाले जमशेद गिरोह के कुख्यात इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव खिलुक्का, हथीन, पलवल, हरियाणा निवासी वकील उर्फ शकील (27) के रूप में हुई है। मध्य प्रदेश और यूपी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
आरोपी एटीएम काटकर या उसे उखाड़कर स्कोर्पिया या ब्रीजा कार से अपने साथ ले जाते थे। बाद में उससे कैश निकाल लिया जाता था। वकील ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने एटीएम से करोड़ों रुपये लूटने के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी खरीदी हैं। पुलिस इससे पूछताछ कर खरीदी गई प्रॉपर्टी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्पेशल सेल ने आरोपी के पास से एक पिस्टल व चार कारतूस भी बरामद किए हैं।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिल रही थी कि मेवात के कुछ बदमाश एटीएम लूटने की घटनाओं में शामिल हैं। इनमें जमशेद नामक गिरोह भी शामिल है। एसीपी अत्तर ङ्क्षसह और शिव कुमार व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान शुक्रवार को सूचना मिली कि गैंग का कुख्यात बदमाश वकील उर्फ शकील लाडो सराय, दिल्ली के बस स्टैंड के पास आने वाला है।

सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने गैंग के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर यूपी, एमपी, हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में वारदात को अंजाम दिया है। कई राज्यों की पुलिस उसे 15 मामलों में तलाश कर रही थी।
आरोपी ने बताया कि वह बिना गार्ड वाले एटीएम को निशाना बनाते थे। अंदर घुसने के बाद पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे या इंक लगाकर उसे ढक दिया जाता था। इसके बाद या तो एटीएम को मौके पर ही काटकर कैश निकाल लिया जाता था या फिर एटीएम को उखाड़कर अपने साथ लाई गाड़ियों की मदद से साथ ले जाया जाता था। बाद में उससे कैश निकाल लिया जाता था।
आरोपी ने बताया कि वह पंद्रह मामलों में शामिल रहा है। इन लोगों ने सितंबर माह में मध्य प्रदेश के मुरेना में एटीएम से कैश उड़ाया था। इसके अलावा 6 दिसंबर 2018 को इन लोगों ने मथुरा के एटीएम से आठ लाख रुपये उड़ाए थे। इन दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ राज्य पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस वकील से पूछताछ कर इसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।