{"_id":"306fe0a431ba4ee322115af76a1cfe0a","slug":"tension-over-at-the-wedding-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर, बीपी से त्रस्त तो भी पार्टी में रहें मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर, बीपी से त्रस्त तो भी पार्टी में रहें मस्त
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Feb 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको अगर ज्यादा ऑयली, मीठा, मसालेदार वाले खाने से परहेज है। इसकी वजह से शादी-पार्टियों में जाने से बचते हैं, तो फिर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
ट्रेंड बदलने लगा है। शादी-पार्टियों में भी शुगर और ऑयल फ्री फूड स्टाल्स लगने शुरू हो गए हैं। मेजबानों की ओर से इनका विवरण आमंत्रण कार्ड पर भी अंकित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शादी-समारोह का नाम आते ही मिर्च-मसाले और आयली खाने का ख्याल आने लगता है। विभिन्न बीमारियों में परहेज के बावजूद पार्टियों में ऐसा भोजन खाना पड़ता है, जिसे चिकित्सकों ने मना कर रखा है।
विज्ञापन
बदली लाइफस्टाइल में लोगों को हाइपरटेंशन, हाई बीपी, शुगर, एसिडिटी, अल्सर, गला खराब होने, माइग्रेन, ओवर कोलेस्ट्राल, आर्थराइटिस और मोटापे की परेशानी घेर लेती है।
ऐसे लोगों की संख्या बढ़ने के चलते अब पार्टियों में भी खानपान में बदलाव किया जाने लगा है। साग-रोटी और दाल-रोटी का प्रचलन के बाद अब लो कैलोरी फूड स्टाल, लो ऑयल फूड स्टाल, लो शुगर फूड स्टाल लगने लगे हैं।