{"_id":"58b5b7444f1c1b7c058318b8","slug":"ten-years-in-delhi-in-february-the-hottest-day-of-the-new-record-32-5-degrees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फरवरी में दस साल का सबसे गर्म दिन का नया रिकार्ड, 32.5 डिग्री दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फरवरी में दस साल का सबसे गर्म दिन का नया रिकार्ड, 32.5 डिग्री दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
hot day
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने फरवरी के अंतिम दिन सूरज ने गुस्सा दिखाया और पिछले दस साल में फरवरी महीने के सबसे गर्म दिन का रिकार्ड बनाया। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री ऊपर 32.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसी साल 20 फरवरी को पिछले दस साल के सबसे गर्म दिन का रिकार्ड बना था जो टूट गया। हालांकि फरवरी महीने के सबसे गर्म दिन का रिकार्ड 26 फरवरी, 2006 के नाम 34.1 डिग्री के साथ दर्ज है।
विज्ञापन
इस बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फ पड़ी। लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया। उत्तराखंड, पश्चिम यूपी, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकतम तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ा।
विज्ञापन
2-3 डिग्री तक गिरावट अगले तीन दिन में आएगी
hot day
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी यूपी और जम्मू-कश्मीर में कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली से भी ज्यादा गर्म गुरुग्राम का तापमान रहा।
गुरुग्राम में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा लेकिन गत 20 फरवरी के मुकाबले मामूली सा नीचे ही था। मौसम वैज्ञानिकों केेे अनुसार बुधवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी में मंगलवार को आए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं कहीं ओले पड़ेंगे या धूल भरी आंधी चलेगी।
इसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट अगले तीन दिन में आएगी। उसके बाद तापमान में फिर वृद्धि होगी। हालांकि बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा।