फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ten months ago, there appeared in the police report rape.

दस महीने पहले रेप मामले में नहीं पेश हुई पुलिस रिपोर्ट

Mon, 29 Feb 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 29 Feb 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
Ten months ago, there appeared in the police report rape.
दस माह पहले दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस की ओर से अदालत में अब तक रिपोर्ट नहीं पेश की गई है। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की अदालत ने पुलिस को जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने इस मामले में क्षेत्र के ही सुमित नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अभी भी जिला जेल में बंद है। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन


इस मामले में अभियोजन पक्ष की चल रही गवाहियों के दौरान आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत से गुहार लगाई थी कि वह नाबालिग है और इसके समर्थन में उसने दिल्ली नगर निगम का जन्म प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया था। अभियोजन पक्ष ने जन्म प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच कराने का आग्रह अदालत से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने संबंधित थाना पुलिस से इसकी जांच कराई थी, जिसमें पाया गया था कि यह जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। निगम द्वारा इस प्रकार का कोई प्रमाण पत्र जारी ही नहीं किया गया।

अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दे दिए थे। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया था कि वह जांच कर यह पता लगाएं कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने में किस किस की क्या भूमिका है।


पिछली तारीख पर भी पुलिस ने व्यस्तता का कारण बताकर जांच के लिए समय मांगा था। गत दिवस इस मामले की सुनवाई हुई तो पुलिस ने जांच के लिए और समय अदालत से मांगा है। अदालत ने पुलिस को जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए आगामी 9 मई तक का समय दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed