फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temprature Cross 43.7 Degree in Delhi, heat once again broke the record of eight years

अप्रैल में 9 साल बाद 43.7 डिग्री पर झुलसी दिल्ली, नोएडा में पारा 44 डिग्री पहुंचा

Wed, 01 May 2019 06:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 May 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
Temprature Cross 43.7 Degree in Delhi, heat once again broke the record of eight years
Temperature in Delhi

राजधानी में गर्मी और लू ने जीन मुहाल कर दिया है। मंगलवार को नौ साल के बाद अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस बीच दिल्ली वालों को लू के थपेड़े का सामना करना पड़ा। शाम के समय आसमान में बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल माह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 2010 में अप्रैल माह में दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 2011 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, 2012 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस, 2013 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस, 2014 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस, 2015 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, 2016 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, 2017 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और 2018 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 2016 के बाद से अप्रैल माह में दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वहीं बुधवार को 42 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना रहेगा। इसके साथ ही बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, तापमान 44 डिग्री के पार 

शहर के तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी से आमजन के साथ पशु-पक्षियों का बुरा हाल है। मंगलवार को शहर का तापमान 44 डिग्री पार कर गया। सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप में लोग छांव तलाशते नजर आए। लोगों का कहना है कि घर से निकलते ही ऐसा लगता है कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बर्तनों की बिक्री शुरू हो गई है। लोगों द्वारा मिट्टी मटकों की आवश्यकतानुसार खरीदारी की जा रही है। मांग बढ़ने पर मिट्टी के बर्तन विक्रेताओं ने शहर में जगह-जगह दुकानें लगा रखी हैं। जहां 100 से 250 रुपये तक की कीमत में घड़ा और सुराही मौजूद हैं।

लोगों का मानना है कि मिट्टी से बने घड़े और सुराही के ठंडे पानी का सेवन करने से नुकसान नहीं होता है। जबकि बाजार में मिलने वाली कच्ची बर्फ और फ्रिज के ठंडे पानी से लोग सर्दी, जुकाम व बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। इसके मद्देनजर नोएडा में सिर्फ मध्यम वर्गीय परिवार के लोग ही नहीं कोठियों में रहने वाले लोग घड़ा-सुराही खरीद रहे हैं। सेक्टर-57 लाल बत्ती के पास मिट्टी के बर्तन बेचने वाले दीन दयाल ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही मटके और सुराही की बिक्री में तेजी आई है। लोग एक साथ दो-तीन घड़े खरीदकर ले जा रहे हैं। 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक का घड़ा एवं सुराही उपलब्ध है। बताया कि लोग घड़े  की अपेक्षा सुराही को अधिक पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed