फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tempo driver flees with transporter's goods worth lakhs

Delhi NCR News: ट्रांसपोर्टर का लाखों का सामान ले उड़ा टेंपो चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
-आईजीआई एयरपोर्ट थाने में ट्रांसपोर्टर के सुपरवाइजर ने दी शिकायत, पुलिस ने किया अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज
विज्ञापन

-टेंपो में भरे थे अमेजन कंपनी के सामान, पुलिस चालक की तलाश में जुटी15
15 दिन पहले ही रखा गया था नौकरी पर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट के पास सामान देने के लिए निकला एक टेंपो चालक ट्रांसपोर्टर का लाखों का सामान लेकर भाग गया। चालक ने पंद्रह दिन पहले ही काम शुरू किया था। हालांकि टेंपो तो रंगपुरी इलाके में लावारिस हालत में मिल गया, लेकिन कंपनी का सामान लापता है। ट्रांसपोर्टर के सुपरवाइज की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अमानत में ख्यानत का केस किया है।

शाकिर अली परिवार के साथ रंगपुरी पहाड़ी इलाके में रहते हैं। वह रोहिणी सेक्टर 16 स्थित महावीर ट्रांसपोर्ट में सुपरवाइजर हैं। आईजीआई एयरपोर्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि 10 फरवरी को कंपनी का टेंपो चालक चेतन एटीसी टावर आईजीआई एयरपोर्ट के पास अमेजन कार्यालय से पार्सल लेकर निकला था। उसे पार्सल को जेएनयू गेट में पूजा डेयरी को देना था। चालक के रवाना होने के एक घंटे बाद कंपनी को पता चला कि चालक पूजा डेयरी पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने फोन कर चालक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन चालक का फोन बंद मिला। सामानों के बारे में पता चला कि उसमें परचून और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के अलावा कपड़े परफ्यूम अन्य सामान थे। जिसकी कीमत लाखों रुपये में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article