सरकारी जमीन पर बनाया मंदिर, विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में सरकारी जमीन पर बनाए जा रहे मंदिर का निर्माण पुलिस ने रुकवा दिया है।
हिदायत दी गई है कि प्राधिकरण की परमीशन के बिना निर्माण न किया जाए। थाना सेक्टर-58 के प्रभारी चरण सिंह शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्राधिकरण की तरफ से शिकायत मिली थी कि रजत विहार के बी ब्लॉक में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण को रुकवा दिया। साथ ही हिदायत दी कि बिना परमीशन के यदि मंदिर का निर्माण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक बार गिरवा दिया था निर्माण
मालूम हो कि कुछ माह पहले लोगों ने प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से मंदिर बनाना शुरू किया था। प्राधिकरण ने उस दौरान गिरवा दिया था।
कुछ दिन से चोरी छिपे फिर निर्माण शुरू किया गया तो इसकी शिकायत फिर प्राधिकरण के पास पहुंची। प्राधिकरण की तरफ से पुलिस में लिखित शिकायत दी गई कि निर्माण कार्य रुकवाने के साथ-साथ जो लोग ऐसा कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
उसी के आधार पर पुलिस ने बुधवार को निर्माण कार्य को रुकवा दिया।