फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   temperature in delhi ncr crossed 43 degree

बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा 16 अप्रैल, एनसीआर में पारा 43 डिग्री पार

Sun, 17 Apr 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 17 Apr 2016 02:36 PM IST
सार

  • गुड़गांव में टूटा रिकार्ड, पारा 43.5 डिग्री पर पहुंचा
  • नोएडा और दिल्ली में पारा 42 डिग्री के करीब पहुंचापालम में 44 और
  • सफदरजंग मानक केंद्र पर शनिवार को 42 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
  • राजधानी में बीते पांच सालों में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री से अधिक नहीं रहा 
  • आज धूल भरी आंधी चलने से लुढ़केगा पारा, अधिकतम संग न्यूनतम तापमान में आएगी कमी 

विज्ञापन
temperature in delhi ncr crossed 43 degree
- फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

दिल्ली एनसीआर शनिवार को गर्मी से तप गया। कुछ स्थानों पर लू भी चली। गुड़गांव में पारा रिकार्ड तोड़ 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 42 डिग्री के साथ फरीदाबाद दूसरे नंबर पर रहा। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 41. 7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

दिल्ली में पारा 41.8 डिग्री और कहीं इससे अधिक दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर लू भी चली। फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी कहीं-कहीं पर लू चली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई स्थानों पर रविवार को भी लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जम्मू कश्मीर में कहीं-कहीं पर भारी बारिश/ बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है।

जिससे पारे में दो से तीन डिग्री की कमी के आसार हैं। हालांकि यह परिवर्तन अस्थायी होगा। उत्तराखंड में 18 और 19 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 17 से 20 अप्रैल तक जम्मू कश्मीर में कहीं कहीं पर बर्फबारी/ बारिश हो सकती है।

बीते पांच सालों में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान

temperature in delhi ncr crossed 43 degree
गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू ‌‌किए - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में पिछले पांच सालों में 16 अप्रैल का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। भीषण गर्मी के कारण अप्रैल माह में ही मई-जून का अहसास हुआ। इसका असर तापमान पर भी पड़ा।

दिन भर तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया। गर्मी का ऐसा असर रहा कि लोग घरों से कम बाहर निकले और सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।

मौसम विभाग के पालम केंद्र पर शनिवार को पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग केंद्र पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज हुआ जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग की मानें तो सफदरजंग मानक केंद्र पर शनिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

बीते पांच सालों में 16 अप्रैल को तापमान 37 डिग्री से अधिक नहीं रहा है। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी इस अवधि में सर्वाधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम तक धूल भरी आंधी चलेगी जिसका असर तापमान पर पड़ेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। आने वाले सप्ताह में 22 अप्रैल तक पारा 39 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट होगी।

बीते पांच सालों का 16 अप्रैल तापमान
वर्ष======अधिकतम======न्यूनतम
2011======35.0=========21.0
2012======31.0=========18.0
2013======36.0=========21.0    
2014======37.0=========20.0
2015======34.0=========21.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed