फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature drops by 10 degrees in Delhi after rains

गर्मी में रिकार्डतोड़ सर्दी: 10 साल की सबसे ठंडी रात

Wed, 14 May 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 May 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
Temperature drops by 10 degrees in Delhi after rains

एनसीआर समेत उत्तर भारत में मई महीने की दम निकालू गर्मी में बारिश ने सर्दी का अहसास कराया है। मंगलवार दिन में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व पश्चिम यूपी में बारिश हुई।

विज्ञापन


उत्तर व पूर्वोत्तर भारत में हो रही निरंतर बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री नीचे गिर गया।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में रात का तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 18 डिग्री दर्ज किया गया। मई महीने में इतनी सर्द रात पिछले दस साल(2005-2014) में पहली बार दर्ज की गई। इससे पूर्व 2004 में 16.7 डिग्री तक पारा गिरा था। जबकि उसके बाद के वर्षों में मई महीने का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से ऊपर रहा है।delhi rain
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से 9 डिग्री नीचे 30.6 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले पांच साल में 13 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान इतना नीचे गिरने का रिकार्ड मौसम विभाग नहीं बता सका लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मई महीने में 30.6 डिग्री का तापमान भी अपने आप में एक रिकार्ड है।

एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद, दिल्ली के डीयू, जाफरपुर, नजफगढ़, नरेला व पूसा केन्द्र पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी नीचे गिर गया। सबसे नीचे पूसा केन्द्र पर 28.3 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान गुड़गांव में सबसे नीचे 16.8 डिग्री रहा। जबकि पश्चिम यूपी के केन्द्रों पर सामान्य से 2-4 डिग्री तक नीचे रहा। वहीं दूसरी तरफ बिहार, झारखंड व पूर्वी यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। देश के पूर्वी हिस्सों में लू भी चली।


राजधानी दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 9.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 मार्च से 13 मई के बीच अब तक 74.5 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 103 फीसदी अधिक है। हवा में नमी की मात्रा 52-94 फीसदी के बीच पहुंच गई जिसके कारण हवा की गर्मी छू मंतर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed