फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   temperature decreased due to rain and cold wind in delhi ncr

बारिश और सर्द हवा के कारण तापमान में आई गिरावट, और बढ़ेगी ठंड

Wed, 13 Dec 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
temperature decreased due to rain and cold wind in delhi ncr
द‌िल्ली में बार‌िश - फोटो : ani

दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी जोर पकड़ने लगी है। बारिश-कोहरे व सर्द हवा के कारण मंगलवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट होने के कारण तापमान 21.7 डिग्री सेेल्सियस जा पहुंचा।

विज्ञापन


यह तापमान सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सात दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट होगी। इस कारण न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि बारिश के कारण मंगलवार को 21.7 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण सोमवार से दिल्ली में देर रात तक विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा और बादल छाए रहे

temperature decreased due to rain and cold wind in delhi ncr
द‌िल्ली में बार‌िश - फोटो : ani

सोमवार शाम 5:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। एक बार बादलों के बीच से धूप ने हल्की दस्तक दी, लेकिन दोपहर आते-आते फिर से मौसम ने करवट ली और कोहरा और बादलों ने डेरा डाल लिया।

शाम आते-आते ठिठुरन काफी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, पालम केन्द्र पर सबसे कम 19.8 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रिज केन्द्र पर अधिकतम तापमान 20.6 व आया नगर में 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

3 से 4 डिग्री की गिरावट की आशंका

temperature decreased due to rain and cold wind in delhi ncr
rain in delhi - फोटो : pti

जहां तक बारिश की बात है, तो पालम केन्द्र, लोधी रोड व आया नगर केन्द्र पर 6.8 मिमी, रिज पर 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होगी।

अगले दो दिन तक घना कोहरा रहने की संभावना है। इस कारण भी तापमान में गिरावट होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed