फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA Kuldeep Kumar staged a sit-in protest against drug abuse

Delhi NCR News: नशे के खिलाफ विधायक कुलदीप कुमार ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने नशे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाजपा सरकार से दिल्ली में इसके नेक्सेस को तोड़ने की मांग की है। कोंडली से आप विधायक कुलदीप कुमार ने रविवार को कल्याणपुरी में अपने समर्थकों के साथ धरना दिया और नारेबाजी करते हुए कल्याणपुरी थाने तक पैदल मार्च किया।

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस मार्च का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस और सरकार की मिलीभगत से दिल्ली में जगह-जगह नशा बिक रहा है। छोटे-छोटे बच्चे नशा करके बड़े-बड़े अपराध कर रहे हैं। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि कल्याणपुरी, खिचड़ीपुर और दल्लूपुरा में झुग्गियों, गलियों और ब्लॉक्स में सरेआम नशा बिक रहा है। बच्चे पार्कों में बैठकर नशा कर रहे हैं, महिलाओं से छेड़छाड़ और हत्याओं की वारदात बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


कुलदीप कुमार ने मांग की कि तुरंत प्रभाव से कल्याणपुरी में नशे के अड्डे बंद कराए जाएं, नशा करने वालों को पकड़कर नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाए और रोजगार दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अड्डे बंद नहीं हुए तो अगला आंदोलन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक कुलदीप कुमार डीसीपी के नाम ज्ञापन लेकर थाने पहुंचे थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही थाना प्रभारी किसी अन्य कार्य पर गए हुए थे। इस पर कुलदीप ने पुलिस पर छुपने का आरोप लगाया और थाने का गेट बंद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed