फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What action has RSS taken against those spreading hate Jamiat on Bhagwat's US remarks

'भारत सभी धर्मों की मातृभूमि': नफरत फैलाने वालों पर आरएसएस ने क्या कार्रवाई की? भागवत के बयान पर जमीयत का सवाल

Sun, 30 Aug 2026 10:54 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 10:54 PM IST
सार

अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि 'अनेकता में एकता' भारत के डीएनए में है और इसका जश्न मनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि "अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा।"
 

विज्ञापन
What action has RSS taken against those spreading hate Jamiat on Bhagwat's US remarks
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जमीयत के एक धड़े के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने रविवार को कहा कि यदि भागवत सच में विविधता का सम्मान करते हैं, तो उन्हें नफरत फैलाने वालों से खुले तौर पर दूरी बनानी चाहिए और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

 

क्या था मोहन भागवत का बयान?
अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि 'अनेकता में एकता' भारत के डीएनए में है और इसका जश्न मनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि "अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीयत ने दागे तीखे सवाल
भागवत के इसी बयान पर पलटवार करते हुए मौलाना अरशद मदनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हिंदी में एक पोस्ट कर कई सवाल उठाए। 
 
विज्ञापन

नफरत फैलाने वाले कौन हैं?
मदनी ने पूछा कि वे लोग कौन हैं जो मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ नफरत फैलाते हैं, मॉब लिंचिंग और हिंसा का समर्थन करते हैं, मस्जिदों और मदरसों को निशाना बनाते हैं और मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों पर शक करते हैं?

कार्रवाई की मांग
उन्होंने सवाल किया कि अगर आरएसएस प्रमुख की बातों में सच्चाई है, तो ऐसे लोगों को संगठन से बाहर क्यों नहीं निकाला जाता और आरएसएस ने अब तक उन पर क्या कार्रवाई की है?
 

'भाषण से नहीं, अमल से साबित होती है सच्चाई'
मदनी ने नसीहत देते हुए कहा कि अमेरिका में एकता, भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान की बात करना काबिले तारीफ है, लेकिन इस संदेश की सबसे ज्यादा जरूरत आज भारत को है।

उन्होंने कहा कि भारत किसी एक धर्म का नहीं है, यह सभी धर्मों को मानने वालों की साझा मातृभूमि है। किसी भी विचार की सच्चाई विदेशी धरती पर दिए गए भाषणों से नहीं, बल्कि जमीन पर उसे लागू करने से साबित होती है। उन्होंने पूछा कि संविधान में निहित समान अधिकारों की सुरक्षा आखिर जमीन पर कब दिखाई देगी।

विपक्ष और सत्ता पक्ष की प्रतिक्रियाएं
भागवत के बयान के बाद भारत में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम आदमी पार्टी (आप) समेत कई विपक्षी दलों ने भागवत के बयान को 'दोगलापन' करार दिया है। विपक्ष का कहना है कि भागवत को यह संदेश उन भाजपा नेताओं और संगठनों को देना चाहिए जो हिंदू-मुस्लिम के बीच कथित तौर पर नफरत फैलाते हैं।

भाजपा ने किया बचाव
दूसरी ओर, सत्ताधारी भाजपा ने आरएसएस प्रमुख के बयान की सराहना करते हुए कहा है कि उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया है कि असल में हिंदू धर्म का अर्थ क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed