फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tejas trains will run from Lucknow on October 4 and from New Delhi on 5

चार अक्तूबर को लखनऊ से और पांच को नई दिल्ली से चलेगी तेजस ट्रेन

Sat, 21 Sep 2019 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2019 06:55 AM IST
सार

  • नई दिल्ली से लखनऊ के बीच तेजस ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है
  • यह ट्रेन 4 अक्तूबर को लखनऊ से दिल्ली के लिए और पांच अक्तूबर को नई दिल्ली से लखनऊ के लिए चलेगी
  • शुक्रवार रात 9 बजे से इस ट्रेन के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू हो चुका है

विज्ञापन
Tejas trains will run from Lucknow on October 4 and from New Delhi on 5
फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली से लखनऊ के बीच तेजस ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है। यह ट्रेन 4 अक्तूबर को लखनऊ से दिल्ली के लिए और पांच अक्तूबर को नई दिल्ली से लखनऊ के लिए चलेगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात 9 बजे से इस ट्रेन के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। पहले 1 घंटे के भीतर नई दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए केवल छह यात्रियों ने टिकट बुक कराई है। ये सभी टिकटें एसी चेयर कार के लिए बुक हुई हैं। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए इस ट्रेन में एसी चेयर कार में 555 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 47 सीटें हैं। लखनऊ से दिल्ली आने के लिए एसी चेयर कार में कुल 415 सीटें हैं। 9 और 10 अक्तूबर को दिल्ली आने के लिए भी एक-एक बुकिंग भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आईआरसीटीसी के वेबसाइट के अनुसार आगामी 4 अक्तूबर को 00501 तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 9. 30 बजे चलकर नई दिल्ली शाम 4 बजे पहुंचेगी। इसके बाद नियमित तौर पर लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलते हुए दिल्ली दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर 6 घंटे 15 मिनट की अवधि में पहुंचेगी। 

जबकि 5 अक्तूबर से तेजस ट्रेन नई दिल्ली से शाम 3 बजकर 35 मिनट पर चलेगी जोकि लखनऊ 10. 05 मिनट पर पहुंचेगी। करीब साढ़े छह घंटे में यह ट्रेन करीब 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी। मंगलवार को छोड़कर यह ट्रेन सभी दिन चलेगी।  

एसी चेयर कार का टिकट 1280 और एग्जीक्यूटिव 2450 रुपये का
लखनऊ से नई दिल्ली आने के लिए यात्रियों को एसी चेयर कार में 1125 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2310 रुपये किराया देना पड़ेगा। जबकि नई दिल्ली से लखनऊ के लिए एसी चेयर कार में 1280 और एग्जीक्यूटिव  में 2450 रुपये किराया खर्च करना पड़ेगा। इस अंतर के पीछे रेल मंत्रालय के भी अपने अलग ही तर्क हैं। 


कैटरिंग चॉर्ज है अलग अलग
कैटरिंग चॉर्ज की वजह से यात्रियों को एक तरफ से महंगा किराया लगेगा। हालांकि आपको भोजन की सुविधा भी मिलेगी। लखनऊ से दिल्ली आने वालों को एसी में कैटरिंग चॉर्ज 185 रुपये देना है, जबकि इसी श्रेणी में दिल्ली से कैटरिंग चॉर्ज 340 रुपये है। ठीक इसी तरह एग्जीक्यूटिव चेयरकार की बात करें तो लखनऊ से दिल्ली आने के लिए कैटरिंग चॉर्ज 245 रुपये देना होगा। जबकि दिल्ली से लखनऊ के बीच यह चार्ज 385 रुपये है। दोनों श्रेणी के बेस प्राइस और जीएसटी में कोई अंतर नहीं है। 

तेजस ट्रेन से जुड़े फैक्ट्स
. लखनऊ से कानपुर तक का चेयर कार का किराया 320, एग्जीक्यूटिव  में 630 रुपये
. लखनऊ से गाजियाबाद तक चेयर कार का किराया 1125, एग्जीक्यूटिव में 2310 रुपये
. दिल्ली से कानपुर तक चेयर कार का किराया 1155, एग्जीक्यूटिव में 2155 रुपये 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed