{"_id":"5d5cbf438ebc3e6c2b724b67","slug":"tejas-train-will-run-soon-on-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही ट्रैक पर उतरेगी प्राइवेट ट्रेन, रेलवे के टीटीई नहीं कर पाएंगे इनमें चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही ट्रैक पर उतरेगी प्राइवेट ट्रेन, रेलवे के टीटीई नहीं कर पाएंगे इनमें चेकिंग
Wed, 21 Aug 2019 09:19 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रीमियम ट्रेन तेजस जल्द ही ट्रैक पर दिखेगी। सौ दिन के एक्शन प्लान के तहत दिल्ली-लखनऊ के साथ ही अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन को आईआरसीटीसी के हवाले करने पर मुहर लगा दी गई है।
रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कोचिंग) ने नॉर्दर्न, नॉर्थ सेंट्रल, नॉर्थ ईस्टन रेलवे के महाप्रबंधक और आईआरसीटीसी के सीएमडी को इसके लिए लेटर जारी कर दिया है।
आईआरसीटीसी को ये ट्रेनें बतौर पायलट प्रोजेक्ट 3 साल के लिए दी गई हैं। सौदा फायदे का रहा तो समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का किराया भी आईआरसीटीसी ही तय करेगा। जल्द ही ग्रुप ऑफ मेंबर की बैठक में इस पर फैसला होगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली-लखनऊ तेजस का समय भी बदला गया है। नए शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे लखनऊ जंक्शन से चलेगी। रास्ते में कानपुर और गाजियाबाद स्टेशन पर ठहरेगी। दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 4:30 बजे चलेगी और रात 10:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

Trending Videos
रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को दोनों ट्रेनें हॉलेज कॉन्सेप्ट पर दी हैं। यानी आईआरसीटीसी रेलवे को पूरी ट्रेन का किराया पहले ही चुका देगा। उसे अपने स्तर पर किराया निर्धारित करने की खुली छूट होगी। रेलवे का कोई पास इस ट्रेन में मान्य नहीं होगा।
ट्रेन के अंदर की सभी सर्विस और विज्ञापन के अधिकार भी आईआरसीटीसी के पास होंगे। पार्सल सर्विस भी आईआरसीटीसी अपने स्तर पर शुरू कर सकता है। रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ यात्रियों का टिकट चेक नहीं करेंगे।
सिर्फ स्टेशन पर ही टीटीई पैसेंजरों से टिकट के बारे में पूछ सकते हैं। एयरपोर्ट की तर्ज पर आईआरसीटीसी रेलवे स्टेशन पर करंट काउंटर और चेक इन काउंटर बनाएगा।