फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teenager was beaten to death in Tashan five arrested including minor

Delhi: टशन में किशोर को पीटकर मार डाला, स्टेशन पर रोककर की कहासुनी और मारपीट, नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 10:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 May 2023 10:52 PM IST
सार

बिजवासन रेलवे स्टेशन पर फैजान नामक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पांच हमलावरों की किशोर और उसके दोस्तों से कहासुनी हो गई थी। वारदात के बाद ही लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
teenager was beaten to death in Tashan five arrested including minor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बिजवासन रेलवे स्टेशन पर फैजान नामक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पांच हमलावरों की किशोर और उसके दोस्तों से कहासुनी हो गई थी। वारदात के बाद ही लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिजवासन गांव निवासी मनीष कुमार (18) के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि टशन में मारपीट की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फरार चार अन्य आरोपियों को पकड़ लिया, जिसमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


घटना एक मई की है। कापसहेड़ा गांव निवासी आदित्य कुमार (16) ने पुलिस को बताया कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। एक मई की दोपहर वह अपने छोटे भाई ओम और दोस्त फैजान के साथ स्कूल गया था। वहां पता चला कि स्कूल बंद है। उसके बाद तीनों ने बिजवासन रेलवे स्टेशन के पास स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने का मन बनाया और तीनों स्कूल से बिजवासन स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर-एक पर पांच युवक बातचीत कर रहे थे। उन लोगों ने अपने पास बुलाया। उसमें से एक ओम का गिरेबान पकड़कर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।

विज्ञापन

 


एक युवक तीनों पर एक दिन मारपीट करने का आरोप लगाकर मारपीट करने लगा। आदित्य और उसका भाई कच्चे रास्ते पर भागने लगे, जबकि फैजान दूसरी तरफ भागा। कुछ देर बाद वह दोस्त फैजान की तलाश में वहां पहुंचे, जहां मारपीट करने वाला एक युवक दिखा। आदित्य ने लोगों को बताया कि युवक ने उन लोगों से मारपीट की है। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया और बताया कि स्टेशन के बाहर एक लड़का अचेत पड़ा है। अचेत पड़ा लड़का उनका दोस्त फैजान था। लोगों उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली कैंट रेलवे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पकड़े गए युवक को गिरफ्त में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान बिजवासन गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ टशन में इन लड़कों को रोककर मारपीट की। आरोपी ने पुलिस को अपने साथियों के नाम बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed