किशोरी को अगवा कर रेलवे लाइन पर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशवपुरम इलाके में मंगलवार को एक अशक्त किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को शकूरपुर स्थित रेलवे लाइन के पास ले गए और वहां गैंगरेप किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पास के ढाबे पर काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक सपना (15)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जेजे कालोनी केशवपुरम में रहती है।
उसके के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं जबकि मां किसी फैक्टरी में काम करती है। सपना एक हाथ व पैर से मामूली रूप से अशक्त होने के साथ ही मानसिक रूप से भी थोड़ी कमजोर है।
सामान लाने के लिए घर से निकली थी किशोरी
मंगलवार शाम वह कुछ सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इस बीच इलाके के एक ढाबे में काम करने वाले हफीज (22) व हसमुद्दीन (22) उसे मिले।
दोनों उसे अगवा कर शकूरपुर रेलवे लाइन के किनारे ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। इस बीच एक राहगीर महिला ने वारदात देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों को खबर देने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया। रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपियों को इलाके से दबोच लिया गया। दोनों ही आरोपी शादीशुदा हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।