{"_id":"69358b72a5d1922e1d065697","slug":"teenage-girls-body-found-at-haiderpur-water-treatment-plant-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-115339-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
-समयपुर बादली थाना पुलिस शिनाख्त में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक किशोरी का शव मिला। पंद्रह से सोलह साल की किशोरी की दस्तावेज नहीं होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं है। पुलिस उसकी पहचान के लिए दिल्ली सहित अन्य राज्यों की पुलिस थानों को शव मिलने की जानकारी दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि किशोरी की डूबने से मौत हुई है, या फिर किसी ने उसकी हत्या की है।
पुलिस के अनुसार घटना 3 दिसंबर की है। समयपुर बादली थाना पुलिस को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी की पहचान के लिए पुलिस ने दिल्ली समेत आसपास के राज्यों के पुलिस को सूचना दे दी है।