फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenage girl misdeed in Narela after being called out of her home

दिल्ली: नरेला में घर से बाहर बुलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

Sun, 13 Sep 2026 07:33 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 13 Sep 2026 07:33 AM IST
सार

जानकारी होने पर परिजन किशोरी को लेकर नरेला थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Teenage girl misdeed in Narela after being called out of her home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला इलाके में 13 साल के किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक युवक ने फोन कर किशोरी को घर के बाहर बुलाया और बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अब आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


13 साल की किशोरी अपने परिजनों के साथ नरेला इलाके में रहती है। कुछ दिनों से वह गुमसुम थी। 10 सितंबर को मां ने किशोरी से बातचीत की। किशोरी ने बताया कि साहिल नाम का युवक 8 सितंबर की रात उसे फोन कर घर से बाहर आने के लिए कहा। बाहर जाने पर आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन किशोरी को लेकर नरेला थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी किशोरी के स्कूल के सामने रेहड़ी लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed