{"_id":"6548fa37c06b08b47800b3bf","slug":"teenage-girl-and-three-other-people-committed-suicide-in-noida-within-24-hours-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Crime News: 24 घंटे में किशोरी समेत चार लोगों ने की आत्महत्या, सोसाइटी की देखरेख करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Crime News: 24 घंटे में किशोरी समेत चार लोगों ने की आत्महत्या, सोसाइटी की देखरेख करने वालों पर केस दर्ज
Mon, 06 Nov 2023 08:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 06 Nov 2023 08:07 PM IST
सार
नोएडा में 24 घंटे में एक किशोरी और अन्य तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नोएडा शहर में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। बीते 24 घंटे में सामने आए चारों मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव निवासी सिमरन कुमारी (16) ने रविवार रात घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं, कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ हरिपाल (21) ने रविवार रात घर पर पंखे से लटककर जान दे दी। कोतवाली फेज-2 स्थित याकूबपुर निवासी प्रिंस (20) ने घर पर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। वहीं, कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी अंबिका ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सोसाइटी की देखरेख करने वाले चार पर एफआईआर
सेक्टर-128 स्थित जेपी विश टाउन सोसाइटी निवासी ने सोसाइटी की देखरेख करने वाले चार लोग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित रोहित ने शशांक शेखर सिंह, विनोद कुमार दत्त, सुनील चौहान और जसवीर को नामजद करते हुए केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि इन लोगों ने उसके फ्लैट की बिजली काट दी। उनके अकाउंट में 31 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद उसके फ्लैट का कनेक्शन जोड़ा। आरोप है कि इसके बाद फिर से बिजली कनेक्शन काट दी गई।
विज्ञापन
दुकान के काउंटर से मोबाइल चोरी
नोएडा के मामूरा गांव स्थित दुकान से चोर ने मोबाइल चोरी कर लिया। फेज-3 थाना प्रभारी ने बताया कि बरौला निवासी रोहित की मामूरा गांव में शिव ऑटोमोबाइल्स दुकान है। रविवार को उन्होंने दुकान की काउंटर पर फोन रखा था। तभी किसी ने उनका फोन चोरी कर लिया।