फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teen creates obscene profiles of neighborhood girls in North Delhi

ऐसा पड़ोसी न हो: मां से हुए विवाद का बदला लेने को बगल की दो लड़कियों की बनाई अश्लील प्रोफाइल, किए ऐसे मैसेज

Mon, 28 Nov 2022 12:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Nov 2022 12:00 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वर्ष 2020 में उसकी मां का लड़कियों के पिता के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों लड़कियों ने उसकी मां के साथ बदसलूकी की थी। 

विज्ञापन
Teen creates obscene profiles of neighborhood girls in North Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी दिल्ली में एक नाबालिग ने अपनी मां से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए पड़ोस की दो लड़कियों की सोशल मीडिया पर अश्लील प्रोफाइल बना दी। दोनों लड़कियों की फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो बनाया और फर्जी अकाउंट पर डाल दिया। इसके बाद वह पीड़िताओं को गंदे-गंदे मैसेज भेजने लगा। परेशान होकर नाबालिग लड़की और उसकी बहन ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 17 वर्षीय किशोर को दबोच लिया।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वर्ष 2020 में उसकी मां का लड़कियों के पिता के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों लड़कियों ने उसकी मां के साथ बदसलूकी की थी। उसका बदला लेने के लिए उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम से ही पीड़िताओं की तस्वीरें व वीडियो लेकर उनको अश्लील बना दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड भी बरामद हो गए। साइबर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed