फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   technical problem again stops delhi metro

फिर थमी मेट्रो कि रफ्तार, यात्री परेशान

Wed, 04 Jun 2014 09:45 PM IST
Updated Wed, 04 Jun 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
technical problem again stops delhi metro

मेट्रो रेल सेवा ने एक बार फिर यात्रियों को धोखा दे दिया। जनकपुरी-द्वारका के बीच तकनीकी खराबी के चलते बुधवार शाम करीब घंटेभर तक मेट्रो सेवा बाधित रही।

विज्ञापन


संचालन ठप होने पर नोएडा के मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ गई। इसको ध्यान में रख सीआईएसएफ को यात्रियों की एंट्री बंद करनी पड़ी।

मेट्रो में तकनीकी खराबी हर दूसरे दिन यात्रियों की परेशानी को बढ़ा रही है। नोएडा से द्वारका लाइन पर यह समस्या सबसे ज्यादा आ रही है।

मेट्रो सेवा ठप

technical problem again stops delhi metro

30 मई को आंधी के कारण मेट्रो रेल सेवा ठप हो गई थी। इससे पहले मई में भी तकनीकी खराबी के चलते इसी लाइन पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

बुधवार को एक बार फिर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। शाम करीब सवा सात बजे जनकपुरी से द्वारका के बीच सिग्नल फेल होने के कारण मेट्रो का संचालन रोकना पड़ा।

इसका असर नोएडा और गाजियाबाद के वैशाली तक दिखाई दिया। नोएडा के स्टेशनों पर मेट्रो के पहिए थम गए। यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ देख रोक दी एंट्री

technical problem again stops delhi metro

कुछ देर इंतजार करने के बाद यात्रियों ने प्लेटफॉर्म से वापस लौटना शुरू कर दिया। इस बीच स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती देख सीआईएसएफ ने यात्रियों की एंट्री रोककर रखी। स्टेशनों के टोकन काउंटर बंद करा दिए गए।

मेट्रो सेवा बाधित होने का असर सड़कों पर भी दिखाई दिया। मेट्रो छोड़ यात्री ऑटो और बस का विकल्प अपनाने के लिए सड़कों पर आ गए।

इसके चलते सिटी सेंटर, बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर 18, सेक्टर 16 और सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के आसपास जाम जैसे हालात बने रहे। रात करीब सवा आठ बजे मेट्रो सेवा सुचारू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed