{"_id":"5b4e3b334f1c1b8f568b4e14","slug":"technical-malfunction-in-delhi-metro-on-magenta-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजेंटा लाइन पर फिर खराब हुई मेट्रो, अब तक कई बार आ चुकी है तकनीकी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजेंटा लाइन पर फिर खराब हुई मेट्रो, अब तक कई बार आ चुकी है तकनीकी खराबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर मंगलवार को एक बार फिर मेट्रो में तकनीकी खराबी आ गई। पिछले एक महीने में कई बार मजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट) पर तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे एक ट्रेन जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन की ओर जा रही थी। आईजीआई टर्मिनल-1 मेट्रो स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन में तकनीकी खराबी शुरू हो गई। मेट्रो देरी से चलने लगी।
स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया। मेट्रो प्रशासन ने तुरंत मेट्रो को लाइन से हटाया। कुछ देर सेवा बाधित होने से यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस लाइन के दूसरे सेक्शन कालकाजी-जनकपुरी वेस्ट को 28 मई को ही खोला गया था। 13 मई को बारिश के दौरान मुनिरका और वसंत विहार के बीच अंडरग्राउंड टनल में पानी के रिसाव के कारण करीब ढाई घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित हुई थी।