फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Technical fault in Yellow Line of Metro huge crowd of passengers at stations

Yellow Line Metro: येलो लाइन में आई तकनीकी खराबी, स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़; रात में होगी मरम्मत

Thu, 07 Mar 2024 07:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Mar 2024 07:45 PM IST
सार

Yellow Line Metro: दिल्ली मेट्रो येलो लाइन समयपुर बादली से गुरुग्राम मिलेनियम सिटी सेंटर तक जाती है। यह दिल्ली मेट्रो का तीसरा सबसे बड़ा रूट है। 

विज्ञापन
Technical fault in Yellow Line of Metro huge crowd of passengers at stations
येलो लाइन मेट्रो में आई तकनीकी खामी से परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर गुरुवार दोपहर को तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। दोपहर से हुई समस्या शाम सवा पांच बजे तक बनी रही। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ। इस दौरान मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही है। यहां तक की स्टेशन के प्रवेश द्वार तक लंबी लाइन लगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों ने बताया कि रात में जब ट्रेनों का परिचालन बंद हो जाएगा उसके बाद तकनीकी खराबी को ठीक किया जाएगा। फिलहाल तकनीकी खराबी वाले रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य है। हालांकि इस दौरान कॉलेज आने जाने या कामकाज के लिए निकले लोगों समेत अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो येलो लाइन समयपुर बादली से गुरुग्राम मिलेनियम सिटी सेंटर तक जाती है। यह दिल्ली मेट्रो का तीसरा सबसे बड़ा रूट है। गुरुवार दोपहर सवा दो बजे इस लाइन पर विश्व विद्यालय और कश्मीरी गेट स्टेशन के बीच तकनीकी समस्या आई। इससे ट्रेनों का परिचालन रुक गया और ट्रेनों के एक के पीछे एक लग गई। इससे ट्रेनों का जमावड़ा लगा। काफी देर बाद ट्रेनों को परिचालन धीमी गति से शुरू किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल के अनुसार, विश्व विद्यालय और कश्मीरी गेट स्टेशन के बीच ट्रैक सर्किट ड्रॉप (सिग्नलिंग) समस्या के कारण येलो लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। इसके कारण लाइन के छोटे से खंड में ट्रेनें धीमी गति से चली, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेनों का जमावड़ा हो गया है। येलो लाइन के बाकी हिस्सों पर सामान्य ट्रेन सेवाएं सामान्य रही। अधिकारी ने बताया कि दिन के समय यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए, सेवा बंद होने के बाद रात के समय ट्रैक सर्किट की की समस्या ठीक जाएगी। वहीं शाम को सवा पांच बजे ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ।

विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष से टूटा संपर्क...
प्रत्येक मेट्रो लाइन अलग-अलग नियंत्रण कक्ष से जुड़ी होती है। येलो लाइन का नियंत्रण कक्ष शास्त्री पार्क में है। अधिकारियों ने बताया कि योलो लाइन पर विश्व विद्यालय और कश्मीरी गेट स्टेशन के बीच नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया। इस वजह से समस्या आई। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन रोका नहीं गया था, हालांकि ट्रेनों को 15 से 30 मिनट के अंतराल में गुजारा गया। जिससे यात्रियों को समस्या का सामान करना पड़ा। विधानसभा मेट्रो स्टेशन पर फंसे अरविंद ने बताया कि वह करीब 20 मिनट से स्टेशन पर हैं। तकनीकी खराबी की वजह से सेवा काफी देर से प्रभावित है। वहीं भरत ने बताया कि सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी संख्या रही। ट्रेनों को काफी देर बाद गुजारा गया। इससे ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या अधिक रही।

दुनिया की सभी मेट्रो सेवाओं में दूसरी सबसे महंगी दिल्ली मेट्रो सेवा...
सेंटर फॉर साइंस ऐंड इन्वाइरनमेंट (सीएसई) ने 2018 के लिए लागत और कमाई पर यूबीएस रिपोर्ट के आधार पर किए गए अध्ययन में यह दावा किया था कि दुनिया की सभी मेट्रो सेवाओं में दूसरी सबसे ज्यादा महंगी मेट्रो सेवा है। इसके बावजूद मेट्रो हर वर्ष मेट्रो सभी लाइनों पर तकनीकी खराबी के मामले सामने आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed