{"_id":"6af9d0007a4a002f8c082e5a","slug":"pwd-to-conduct-fitness-check-of-anti-smog-guns-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3297-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एंटी स्मॉग गन की फिटनेस जांचेगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एंटी स्मॉग गन की फिटनेस जांचेगा पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
दिल्ली में 300 मशीनों की तैनाती की तैयारी, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालन पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पीडब्ल्यूडी एंटी स्मॉग गन (एएसजी) का भौतिक निरीक्षण कराएगा। इसके तहत शाहदरा, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी सहित विभिन्न सर्किलों में तैनात मशीनों की कार्यक्षमता और स्थिति जांची जाएगी। दिल्ली में 200 ट्रक माउंटेड एंटी स्मॉग गन के अलावा अंतरिम व्यवस्था के तहत 100 अतिरिक्त मशीनें लगाई जानी हैं। निरीक्षण कमेटी की अध्यक्षता शाहदरा सर्किल के अधीक्षण अभियंता रोहित मीणा करेंगे। पीडब्ल्यूडी ने अधिकारियों को जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बिना फिटनेस प्रमाणपत्र किसी मशीन को स्थापित या संचालित नहीं किया जाएगा। प्रमाणित मशीनों की विंडशील्ड पर फिटनेस प्रमाणपत्र चस्पा होगा।