लोहे के स्केल से पीटने वाली टीचर सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में बेहद बेरहमी से बच्चे की पिटाई करने वाली टीचर पर स्कूल प्रशासन ने कार्यवाही की है। भरी क्लास में बच्चे के मुंह में रुमाल ठुंसकर लोहे के स्केल से उसकी पिटाई करने वाली टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।
स्कूल की प्रिंसिपल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आरोपी टीचर को ट्रायल बेसिस पर रखा गया था और इस घटना के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के कृष्णा पब्लिक स्कूल के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 323 के अतंर्गत एफआईआर लिखी गई है। गौरतलब है कि एफआईआर में किसी का नाम नहीं दर्ज कराया गया है।
डंडा टूट जाने पर लोहे के स्केल से पीटा
प्रताप विहार स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल के एलकेजी में पढ़ने वाले छह साल के अक्षय कश्यप को शिक्षिका ने डंडों से बुरी तरह पीटा। अक्षय का कसूर बस इतना था कि वह ड्राइंग नहीं बना पाया था।
बच्चे के परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने उनके बच्चे को मुंह में कपड़ा ठूंसकर पहले डंडे और फिर लोहे के स्केल से पीटा। विजयनगर पुलिस ने मामला गंभीर होता देख एफआईआर दर्ज कर ली है।
अक्षय की बुआ सीमा ने बताया कि क्लास में ड्राइंग न बना पाने से गुस्साई शिक्षिका ने पहले तो बच्चे को डंडे से पीटना शुरू किया।
डंडा टूट जाने पर उसकी पीठ और टांगों पर लोहे के स्केल से वार किया। क्लास में मौजूद बच्चों ने भी बताया कि शिक्षिका ने अक्षय के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा था।