फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher in love with B.tech student

प्यार ऐसा कि टीचर ले गई स्टूडेंट, इंतजार करते रह गए परिजन

Fri, 20 Nov 2015 07:55 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
teacher in love with B.tech student

प्रेम प्रसंग में एक प्राईवेट शिक्षिका बीटेक के छात्र के साथ घर छोड़कर चली गई। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग था। दूसरे मामले में एक महिला सात साल के बच्चे को छोड़कर उसके ट्यूटर को ले गई। दोनों मामलों की शिकायतें पुलिस से की गई है।

विज्ञापन


कासना कोतवाली क्षेत्र के एक सेक्टर में कानपुर निवासी परिवार रहता है। घर के मुखिया एक यूनिवर्सिटी में गेस्ट प्रोफेसर हैं। उनकी बेटी नॉलेज पार्क स्थित एक संस्थान में इंजीनियरिंग की टीचर हैं।
विज्ञापन


टीचर का कॉलेज के बीटेक छात्र से अफेयर हो गया। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने बेटी का कॉलेज से रिजाइन करा दिया। वह कॉलेज में वेतन का हिसाब लेने गई लेकिन वापस घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूटर का छात्र की मां से प्रेम प्रसंग हो गया

teacher in love with B.tech student

परिजन बेटी के लौटने का इंतजार करते रहे, मगर वह वापस नहीं आई। बुधवार को उसके पिता ने पुलिस से मौखिक रूप से एक छात्र पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया।


इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि मौखिक शिकायत आई है। लिखित शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बंगाल का दंपति किराये पर रहता है।

लेबर ठेकेदार के सात साल के बेटे को पढ़ाने के लिए बीटेक का छात्र रखा था। ट्यूटर का छात्र की मां से प्रेम प्रसंग हो गया।

महिला बच्चे को घर पर ही छोड़ गई

teacher in love with B.tech student

वह बुधवार को ठेकेदार की पत्नी को लेकर चला गया। महिला बच्चे को घर पर ही छोड़ गई। शाम को ठेकेदार घर आया तो पत्नी गायब थी। बच्चे ने बताया कि मां ट्यूशन वाले सर के साथ गई है।


उसने पत्नी के आने का इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आई।  पति ने नॉलेज पार्क कोतवाली में घटना की शिकायत दे दी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।

ठेकेदार का आरोप है कि पत्नी के अकाउंट में करीब दो लाख रुपये हैं। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी ट्यूटर की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की है लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed