फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher became the gangster, was driving schools Admission business

टीचर ही बन गया सरगना, स्कूलों में चला रहा था एडमीशन का धंधा

Wed, 17 Jun 2015 01:36 AM IST
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teacher became the gangster, was driving schools Admission business

अपराध शाखा ने पब्लिक स्कूलों में नकली सर्टिफिकेट बनाकर ईडब्ल्यूएस कोटे से नर्सरी कक्षा में दाखिला कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में गैंग के सरगना समेत चार लोगों को दबोचा है।

विज्ञापन


गैंग ने अभिभावकों से लाखों रुपये वसूलकर पीतमपुरा स्थित बाल भारती स्कूल में ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिले कराए हैं। शुरूआती जांच में 250 बच्चों के सर्टिफिकेट नकली मिले हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि कुछ माह पूर्व टीम को इस गोरखधंधे की जानकारी मिली। इसके बाद स्कूलों से ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट लेकर एसडीएम ऑफिस से छानबीन की गई। इसमें कागजात नकली पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चला रहे थे बड़ा रैकेट

Teacher became the gangster, was driving schools Admission business

जांच में पता चला कि कई अलग-अलग गैंग एडमिशन रैकेट चला रहे हैं।  लंबी जांच के बाद पुलिस ने बुद्ध विहार से अनिल कुमार उर्फ गुड्डू को दबोच लिया। इसके पास से बाल भारती स्कूल में दाखिला कराए गए बच्चों की डिटेल व उनके माता-पिता के सर्टिफिकेट बरामद हुए।


अनिल की निशानदेही पर मंगोलपुरी से सुदामा सिंह को दबोचा गया। वे धर्म सिंह नामक शख्स से नकली सर्टिफिकेट बनवाता था। पुलिस ने बाद में धर्म सिंह को भी कंप्यूटर, प्रिंटर, कई सरकारी दफ्तरों की स्टांप के साथ मंगोलपुरी से दबोचा।

अनिल ने बताया कि वह तीन से पांच लाख रुपये में सौदा तय करने के बाद गैंग सरगना मुकेश शर्मा को एडमिशन की जिम्मेदारी सौंप देता था। पुलिस ने मुकेश को भी इलाके से दबोच लिया।

शिक्षक से बना सरगना

Teacher became the gangster, was driving schools Admission business

गैंग का सरगना मुकेश एमएससी पास है। वह पहले ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान उसके स्कूल प्रशासन से संबंध हो गए। मुकेश ने नकली सर्टिफिकेट से दाखिला कराना शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

डीपीएस रोहिणी, वसंतकुंज, आरके पुरम, मथुरा रोड, मॉडर्न स्कूल हुमायू रोड, लांसर कॉंवेंट, रियान इंटरनेशनल स्कूल, माउंटफोर्ट स्कूल, अशोक विहार, जीडी गोयनका रोहिणी, विकास भारती रोहिणी, बाल भारती पीतमपुरा, हेरीटेज स्कूल रोहिणी सहित कई अन्य स्कूलों में दाखिलों के लिए इस्तेमाल किए गए कागजात की भी जांच कर रही है।

कई मॉड्यूल राजधानी में सक्रिय
पुलिस की मानें तो यह एक मॉड्यूल है। इसी तरह के आधा दर्जन से अधिक मॉड्यूल राजधानी में काम कर रहे हैं।  इनके जरिए डीपीएस, रियान इंटरनेशलन और मॉडर्न जैसे नामचीन स्कूलों में दाखिले कराने की बात सामने आई है। बाकी मॉड्यूल पुलिस की कार्रवाई के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed