फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher beating student and torn eardrum

शिक्षक ने छात्र पर किया थर्ड डिग्री का इस्तेमाल, गंवाए कान

Thu, 24 Sep 2015 01:20 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
teacher beating student and torn eardrum

साहिबादबाद के कड़कड़ मॉडल गांव स्थित एक स्कूल में टीचर ने क्लास रूम में ठीक से न बैठने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। छात्र को गंभीर चोटें लगी हैं।

विज्ञापन


अभिभावकों ने मामले की शिकायत पुलिस और प्रधानाचार्य से की है। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उधर, प्रधानाचार्य का कहना है कि पढ़ाई न करने पर टीचर ने छात्र को मारा था।
विज्ञापन


आरोपी टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया है। कड़कड़ गांव निवासी रामतीर्थ वाजपेयी का बेटा अक्षय (10) गांव के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह वह परीक्षा देने स्कूल गया था। परीक्षा के बाद बच्चे क्लास में बैठे हुए थे। इसी बीच टीचर ने अक्षय को सही से बैठने के लिए टोका। मगर वह फिर से हिल गया तो टीचर ने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया।

इतनी बुरी तरह पीटा की उसके कान का पर्दा फट गया

teacher beating student and torn eardrum

टीचर ने बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा की उसके कान का पर्दा फट गया। उसके शरीर पर भी गंभीर चोटें आईं हैं। बच्चा रोता हुआ घर पहुंचा तो उसकी हालत देखकर अभिभावक घबरा गए।


उसके कान से खून निकल रहा था। उसके शरीर पर भी चोट के कई निशान थे। अभिभावक पहले बच्चे को डॉक्टर के पास ले गए और बाद में स्कूल। मगर छुट्टी होने के कारण स्कूल में कोई नहीं मिला।

अभिभावकों ने पुलिस चौकी में जाकर शिकायत दी। प्रधानाचार्य का कहना है शिक्षक ने बच्चे को न पढ़ने पर मारा था। अभिभावक की शिकायत पर उसे स्कूल से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed