{"_id":"5d7d12fb8ebc3e01557e65cb","slug":"teacher-beaten-4-year-old-girl-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने 4 साल की बच्ची को किया टार्चर, माचिस की जलती तीली से गाल पर दागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने 4 साल की बच्ची को किया टार्चर, माचिस की जलती तीली से गाल पर दागा
Sat, 14 Sep 2019 09:49 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Sep 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जिले के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में शुक्रवार को चार साल की बच्ची को स्कूल में टार्चर करने का मामला सामने आया है। मेज पर खड़े हो जाने से नाराज टीचर ने माचिस की जलती तीली बच्ची के गाल पर छुआ दी।
इसका वीडियो सोशल मीडिया में वारयल हो गया। उधर, बच्ची के भविष्य को देखते हुए छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं की है। उधर, छात्रा अब स्कूल जाने से डर रही है।
लोनी में शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में चार साल की बच्ची टीचर द्वारा टार्चर किए जाने की बात बता रही है। बच्ची का कसूर यह है कि वह मेज पर खड़ी हो गई थी। इस पर टीचर ने माचिस की तीली जलाकर उसके गाल पर लगाई।
विज्ञापन
बच्ची घर के पास ही एक निजी स्कूल में नर्सरी मे है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर छात्रा स्कूल से घर पहुंची। उसने बताया कि क्लास में मेज पर खड़े होने पर टीचर ने जलती तीली गाल पर लगा दी।

रोने पर टीचर ने पिटाई कर चुप कर दिया। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर स्कूल स्टाफ से शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने उनकी एक ना सुनी और उन्हें वापस दिया। परिजनों ने छात्रा के भविष्य के डर से थाने में शिकायत नहीं की है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को छात्रा को स्कूल भेजा गया तो वह डर रही थी। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को छात्रा को स्कूल भेजा गया तो वह डर रही थी। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।