केजरीवाल ने तोड़ा टीचरों से किया ये बड़ा वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेस्ट टीचर को स्थायी नौकरी देने के नाम पर 9623 शिक्षकों की भर्ती संबंधी नीति की घोषणा कर भले ही दिल्ली सरकार ने अपनी पीठ थपथपा ली हो, लेकिन गेस्ट टीचर ने इसे सिरे से नकार दिया है।
उनका कहना है कि सरकार हमारे साथ वादाखिलाफी कर रही है। हमें सरकार की यह पॉलिसी मंजूर नहीं है। इसके विरोध में 12 दिसंबर को गेस्ट टीचर स्कूलों का बॉयकाट कर विरोध जताएंगे।
उन्होंने अनुभव के आधार पर प्रत्येक वर्ष 5 फीसदी का वेटेज दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि उम्र में छूट के साथ उन्हें सीटैट से भी छूट मिले।
वेटेज राहत है सरकार की वादाखिलाफी
गेस्ट टीचर डॉ. रचना ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आरटीई का हवाला देते हुए शिक्षक-छात्र अनुपात को सही करने के लिए 9623 अतिरिक्त शिक्षकों के पदों की घोषणा की है।
इसमें ऑनलाइन एग्जाम के साथ गेस्ट टीचर को फौरी राहत देते हुए आयु में छूट देने का प्रावधान किया गया है। अनुभव के आधार पर 1 साल के लिए वेटेज 0.75 फीसदी से लेकर अधिकतम 2.25 फीसदी होगा।
हम सरकार की इसी वेटेज राहत को गेस्ट टीचर से सरकार की वादाखिलाफी कह रहे हैं। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि सरकार की यह खैरात हमें कतई स्वीकार नहीं है।
हम सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में आंदोलन करेंगे। साथ ही आगामी निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार करेंगे। दिल्ली गेस्ट टीचर्स ऑर्गनाइजेशन, ऑल गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन, दिल्ली अतिथि अध्यापक संघ आदि ने दिल्ली सरकार को महा आंदोलन की चेतावनी दी है।