और तांत्रिक निकाल ले गया दिल-जिगर-गुर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी में बीते 12 दिसंबर को मृत पाए गए 25 वर्षीय युवक के कातिल पकड़े गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी नगर निगमकर्मी की लाश 12 दिसंबर को रोहिणी से बरामद की गई थी।
पुलिस तब से ही मामले की जांच में लगी थी, जिसके कातिलों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार ये तीनों ही मृतक के दोस्त हैं। इन तीनों ने ही पीट-पीटकर युवक को मार डाला।
पुलिस के अनुसार मृत युवक और उसके दोस्त नशे के आदी थे। वारदात वाले दिन तीनों एक जगह इकट्ठे हुए थे। तीनों ही नशे का सेवन कर रहे थे पर उस दिन मृतक ने अपने हिस्से से ज्यादा नशे का सेवन कर लिया था। लेकिन मामला तब और खौफनाक हो गया, जब इसमें एक तांत्रिक जुड़ गया।
फिर हुआ तीनों दोस्तों में झगड़ा
इसी बात को लेकर चारों दोस्तों में झगड़ा हो गया और तीनों आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। संयुक्त पुलिस आयुक्त(क्राइम) रविंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का नाम नसीम खान(20), समीर(19) और संजय(19) है।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कमिश्नर अशोक चंद और डीसीपी दिनेश गुप्ता की अगुवाई में एक टीम ने इन तीनों आरोपियों को बवाना से गिरफ्तार किया है। ये तीनों बीते शुक्रवार शाम तब पकड़े गए जब ये ड्रग्स खरीदने जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार यह मामला केवल मृतक की हत्या भर का नहीं है। हत्या के इस मामले से एक और बात जुड़ी हुई है। जब इन तीनों युवक की हत्या के बाद लाश छोड़ भाग गए थे, तभी वहां एक तांत्रिक आ पहुंचा।
और तांत्रिक छोड़ गया स्वास्तिक के निशान
पुलिस के जानकारी के मुताबिक ड्रग्स के लिए हुए झगड़े के बाद की गई हत्या में अंगों की चोरी का भी मामला जुड़ा हुआ है। हत्या के बाद मौके पर पुहंचे एक तांत्रिक ने मृतक के शरीर से तांत्रिक क्रियाओं के लिए दिल, किडनी, आंतें और फेफड़े चुरा ले गया।
पुलिस ने बताया कि जब उन्हें युवक का शव मिला तो उसके आस-पास स्वास्तिक आदि जैसे कई धार्मिक चिन्ह बने हुए दिखे। पुलिस को यह देख शक हुआ। बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृतक के शरीर से कई अंग गायब होने की रिपोर्ट मिली।
इसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस अब उसी तांत्रिक की तलाश में है ताकि पता चल सके कि उसने युवक के शरीर से चुराए गए अंगों का क्या किया।