{"_id":"3d8249f6c7a93aa989589791c0c61d48","slug":"tanker-hits-scooty-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Apr 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नजफगढ़ थाना क्षेत्र में ऑयल टैंकर ने बुधवार सुबह एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे रावतुला राव अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर चालक की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुड़गांव सेक्टर-12 झुग्गी बस्ती निवासी सोरण सिंह (48) मंगलवार शाम बेटे विजय के साथ नजफगढ़ थाना क्षेत्र में जागरण में आया था। बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे दोनों स्कूटी से गुड़गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच दिल्ली गेट पर छावला बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टैंकर का पिछला पहिया सोरण के सिर के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार टैंकर चालक को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।
विज्ञापन