फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tandem crisis on children reach school.

बच्चों के स्कूल पहुंचने पर मंडराया संकट

Wed, 20 Jan 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
Tandem crisis on children reach school.

शहर के करीब एक लाख बच्चों के लिए अब स्कूल जाना दुश्वार होने वाला है। वजह है हाईकोर्ट के 18 दिसंबर 2015 के आदेश के बाद रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) स्कूल पहुंचाने वाली कैब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


फिलहाल शहर के अधिकतर प्ले स्कूलों में इन कैब के जरिये ही बच्चे लाए और ले जाए जाते हैं। कैब के बंद होने से अभिभावक और स्कूल प्रबंधन भी परेशान हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचाने की फौरी तौर पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कि गई है।

विज्ञापन


शहर में करीब दस हजार कैब चालक रोजाना 500 स्कूलों के करीब एक लाख से ज्यादा बच्चों को स्कूल लाते और ले जाते हैं। ऐसे में साफ है कि अगर कैब बंद हो गई तो बच्चे कैसे स्कूल पहुंचेंगे और पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। क्योंकि ज्यादातर प्ले स्कूलों में बस नहीं है। उन स्कूलों में कैब से ही बच्चों के लिए पिक एंड ड्राप सुविधा उपलब्ध है। कई स्कूलों की बसों के रूट गांव और स्लम इलाकों में नहीं होने के कारण अभिभावकों को बच्चों के लिए कैब का सहारा लेना पड़ता है।


यहां नहीं बस सुविधा
सेंट एलबंस, सेंट पीटर, सेंट जोसेफ सहित कई प्ले स्कूलों में नहीं हंै अपनी बसें
हजार कैब ढोती हैं बच्चों को

सौ से ज्यादा स्कूलों में लगी हैं

शहर के 500 स्कूलों में कैब सेवा लगी है। कई बड़े स्कूलों में तो एक भी बस नहीं है? आरटीए की सभी गाइडलाइन पूरा की जाती है। अगर हाईकोर्ट का आदेश है तो प्रशासन और विभाग को कोई विकल्प ढूंढना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed