{"_id":"5e277b978ebc3e4b2736d509","slug":"tamil-nadu-module-terrorists-present-in-delhi-security-agencies-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मौजूद है तमिलनाडु मॉड्यूल का आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मौजूद है तमिलनाडु मॉड्यूल का आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Wed, 22 Jan 2020 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
आईएस से प्रभावित तमिलनाडु मॉड्यूल का आतंकी दिल्ली-एनसीआर में मौजूद है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अलर्ट पर हैं। इसी आतंकी ने आईएस मॉड्यूल के दिल्ली में पकड़े गए तीन आतंकियों को हथियार उपलब्ध कराए थे। इसी ने ही तीनों को वजीराबाद में किराये पर घर दिलवाया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद आईएस से प्रभावित तमिलनाडु मॉड्यूल के तीन आतंकियों ख्वाजा मुईदीन, सैयद अली नवाज और अब्दुल समद उर्फ नूर को 9 जनवरी को वजीराबाद से गिरफ्तार किया था। एक अन्य आतंकी जफर को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने चारों आतंकियों को आठ दिन की रिमांड पर लिया था। इनका आठ दिन का रिमांड मंगलवार को खत्म हो गया था। पुलिस ने इनको कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
तमिलनाडु मॉड्यूल के दस से ज्यादा आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं। अमर उजाला ने जनवरी की शुरुआत में ही खुलासा किया था कि तमिलनाडु मॉड्यूल में 12 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं।
स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, हो सकता है कि दिल्ली-एनसीआर में मौजूद आतंकी आईएस का स्पीलर सेल हो। ये आतंकी भी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से आदेश लेता था। आदेश मिलने के बाद ही तमिलनाडु मॉड्यूल के लिए काम कर रहा था। उसने दिल्ली में पकड़े गए तमिलनाडु मॉड्यूल के तीनों आतंकियों को 9 एमएम की तीन पिस्टल उपलब्ध कराई थीं।
स्पेशल सेल के सूत्रों का कहना है कि इस आतंकी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई जगह छापा मारा, मगर आतंकी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दिल्ली पुलिस ने जो आतंकी पकड़े थे, उन्हें टारगेट किलिंग करनी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोई कट्टरपंथी हिंदू नेता इनके निशाने पर था।